पुलिस पर हमले के मुकदमे में फरार था अभियुक्त
फतेहपुर, मो शमशाद । जाफरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुसिया रोड पर डिघरुवा गांव के पास पुलिस टीम की मुठभेड़ इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार उर्फ टेनी पुत्र स्व. अच्छेलाल निवासी डिघरुवा, थाना जाफरगंज से हो गई। पुलिस के मुताबिक अमित थाना जाफरगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 में वांछित चल रहा था।
![]() |
| मुठभेड के बाद घायल अभियुक्त को ले जाते पुलिसकर्मी। |
उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से अमित के बाएं पैर में चोट आई। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार/घायल आरोपी अमित कुमार उर्फ टेनी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों समेत अन्य जनपदों में कुल 16 अभियोग दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment