48 घंटे के भीतर अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

48 घंटे के भीतर अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी

आलाकत्ल व बाइक सहित 3 हत्यारोपी गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । थाना नरैनी पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंधी हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने रंजिश के चलते धारदार हथियार से युवक की हत्या करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका और मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। मामला थाना नरैनी क्षेत्र का है। गत 05 सितंबर 2026 को ग्राम नहरी लक्ष्मी बाजार निवासी जिलेदार ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र की हत्या कर शव को


बागै नदी में फेंक दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा ने मामले के त्वरित अनावरण व आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस की सर्विलांस और सटीक मुखबिरी की बदौलत तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ली थी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त श्बांकाश् और मृतक की बाइक बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages