रंगमंच पर दिखेगी मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

रंगमंच पर दिखेगी मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा

15 अक्टूबर तक छह विधानसभाओं में होगा नमो सेवा-अनकही कहानियां का मंचन

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण व सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अब रंगमंच पर उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जीवंत किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जिले की सभी छह विधानसभाओं में कुल 174 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, जनकल्याण के प्रयासों और सुशासन के माध्यम से हुए बदलावों को संवाद,

पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

अभिनय, संगीत एवं प्रभावशाली मंचन के जरिए दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, जिससे सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया जा सके। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक नमो सेवा गाथा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, सह संयोजक गौरव शुक्ला और जिला प्रवक्ता प्रसून तिवारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान चला रही है। उनके अनुसार सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। 17 सितंबर को शाम छह से सात बजे तक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में लोगों ने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने बताया कि वडनगर से वाराणसी तक जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा भी जिले में संचालित हो रही है, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत इन्फ्लुएंसर विकास कार्यों की जमीनी कहानियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आंगन का उत्सव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थी माताओं का सम्मान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम में एक ही दिन देश के प्रमुख स्थानों पर मानव रंगोली बनाई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से जुड़ी उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages