जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता पर चालक ने लगाया हॉकी से जानलेवा हमले का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता पर चालक ने लगाया हॉकी से जानलेवा हमले का आरोप

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के व्यक्तिगत चालक राजेश सिंह ने अध्यक्ष के पिता गौदीन सिंह पर घर के भीतर बुलाकर हॉकी से जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित चालक ने बबेरू कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्राम अनवान थाना बबेरू निवासी पीड़ित चालक राजेश सिंह के अनुसार, वह पिछले 4 वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की गाड़ी चला रहा है। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 7ः20 बजे अध्यक्ष के पीआरओ दिवाकर सिंह और स्वयं अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने फोन कर उसे आवास पर बुलाया।


चालक का दावा है कि जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ, अध्यक्ष के पिता गौदीन सिंह ने गाली-गलौज करते हुए अचानक हॉकी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। सुरक्षाकर्मियों को बताया चश्मदीद,  सीसीटीवी जांच की मांग पीड़ित ने अपनी तहरीर में मांग की है कि घटना के समय मौके पर मौजूद अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मियों सुरेश निष्पक्ष जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages