(देवेश प्रताप सिंह राठौर)
उत्तर प्रदेश, झाँसी - सीपरी बाजार स्थित आर कन्या, कॉफी बाइट के पास नए मनोरंजन केंद्र ‘चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारंभ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजकों ने मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि थिएटर के संचालक छोटे भाई अरुण पांचाल और सहयोगियों द्वारा शहरवासियों के लिए इस तरह की नई मनोरंजन सुविधा शुरू करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर लोगों को परिवार और दोस्तों
के साथ अपने खास पलों को यादगार बनाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। डॉ. सरावगी ने अरुण पांचाल एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन अवसर पर थिएटर संचालकों की ओर से शहरवासियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई। वर्तमान में थिएटर की बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ग्राहक अपनी पसंदीदा मूवी देखने के साथ-साथ जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा निजी पार्टी जैसे खास मौकों के लिए भी थिएटर बुक कर सकते हैं। संचालकों के अनुसार बुकिंग के लिए ग्राहक सीधे कार्यालय पहुंचकर अथवा फोन के माध्यम से अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाकर अपने खास पलों को और भी यादगार बनाने की अपील की।


No comments:
Post a Comment