सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 61 प्रार्थना पत्र में 9 का मौके पर निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 61 प्रार्थना पत्र में 9 का मौके पर निस्तारण

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील सभागार मे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बांदा अजय कुमार पांडेय एवं बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने की। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से भी लंबित एवं विभिन्न मांगों को लेकर


अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल ने तहसील परिसर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया, और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने गौशालाओं में अन्ना पशुओं की दुर्दशा सुधारने, गांवों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने, अघोषित विद्युत कटौती बंद कराने तथा टूटे पड़े विद्युत पोलों को ठीक कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी अभिषेक चौधरी, नायब तहसीलदार राहुल गौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages