वायरल वीडियो के बाद जर्जर मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

वायरल वीडियो के बाद जर्जर मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए निर्देश

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले मे जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के मकान की दयनीय स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कस्बे अंबेडकर नगर की नहर पटरी का है, जहां के रहने वाली महिला राजा बेटी पत्नी राजकुमार वर्मा का मकान बेहद जर्जर हालत में है। जो अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ रहती है, वायरल वीडियो में मकान की स्थिति दिखाई गई थी, जिसमें छोटा सा घर पूरी तरह जर्जर नजर आ रहा था और उसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित


अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह मौके पर पहुंचे और मकान की स्थिति का निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कराई जाए। मौके पर उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई।

वहीं तहसील प्रशासन की ओर से भी पीड़ित महिला को तहसील परिसर बुलाकर खाद्य सामग्री की किट वितरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब आवास योजना के लिए सर्वे कराया जा रहा था, तो ऐसी दयनीय स्थिति में रह रही पात्र महिला का नाम सर्वे में क्यों नहीं शामिल किया गया, इसकी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने से पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages