योगी सरकार की बड़ी सौगात, 7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्ग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 12, 2026

योगी सरकार की बड़ी सौगात, 7.44 करोड़ से संवरेगा ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग का नीलकंठ मंदिर मार्ग

20 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

योगी सरकार में पुनर्जीवित हो रहा पौराणिक स्थलों का गौरव

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड की पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने बांदा जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की राह सुगम बनाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग स्थित प्राचीन नीलकंठ मंदिर मार्ग के कायाकल्प का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 7.44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से किलोमीटर 1 और किलोमीटर 2 का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और रोड सेफ्टी का कार्य कराया जाएगा। सरकार ने इस पूरे कायाकल्प को आगामी 20 दिसंबर तक पूरा करने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है।



धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से जहां एक ओर बुंदेलखंड में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व रफ्तार मिलेगी। वहीं दूसरी ओर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। कालिंजर दुर्ग स्थित भगवान भोलेनाथ का यह प्राचीन नीलकंठेश्वर मंदिर आदिकाल से अगाध आस्था का केंद्र रहा है। दुर्ग की भौगोलिक स्थिति बेहद दुर्गम होने के कारण अब तक पर्यटकों को यहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन योगी सरकार के इस प्रयास से अब यह पूरा मार्ग चमचमाता और सुरक्षित नजर आएगा।


योगी सरकार में पुनर्जीवित हो रहा पौराणिक स्थलों का गौरव

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड की इस अमूल्य धरोहर को हमेशा उपेक्षित रखा। लेकिन योगी सरकार में पौराणिक स्थलों का गौरव पुनर्जीवित हो रहा है। सड़क सुरक्षा के विशेष इंतजाम होने से अब हादसों का खतरा भी खत्म हो जाएगा। वहीं कालिंजर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बांदा विकास की एक नई इबारत लिखेगा।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages