खजुहा ब्लाक में हुआ प्रशिक्षण, स्टालों का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

खजुहा ब्लाक में हुआ प्रशिक्षण, स्टालों का किया निरीक्षण

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड खजुहा में उपायुक्त श्रम रोजगार अश्विनी कुमार सोनकर की उपस्थिति में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं महिला मेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों को शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विकास खंड खजुहा में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया। उपायुक्त श्रम रोजगार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों

प्रशिक्षण में मंचासीन उपायुक्त श्रम रोजगार अश्विनी कुमार सोनकर व अन्य।

को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी खजुहा कोमल सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, विभिन्न विभागीय स्टॉलों के नामित नोडल अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages