भू-माफियाओं के आतंक व सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 7, 2026

भू-माफियाओं के आतंक व सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील व थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पडरी, पोस्ट मरझा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बांदा को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों भूमिया पर मंदिर, तालाब, खलिहान, सरकारी भूमि और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित सुरजन ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ कथित अपराधियों और भू-माफियाओं द्वारा लंबे समय से आतंक फैलाया जा रहा है।


आरोप है कि शिवरतन, राम रतन यादव जगतपाल चंद्रजीत वीरेंद्र सुंदरलाल सचिन अजीत विवेक द्वारा गांव के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की जमीनों पर भी कब्जे किए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर की भूमि पर पहले प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता था। आरोप है कि बगिया के पेड़ों को काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्रार्थना पत्र में गाटा संख्या 1412 स्थित तालाब के आसपास पेड़ों की कटाई कर तालाब के पार को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 1163 स्थित खलिहान में बने पुराने कुएं को ध्वस्त कर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। सरकारी भूमि पर लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास भी कब्जे की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गौशाला के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर बेच दिया गया और भूमि पर कब्जा कर लिया गया।

ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में संबंधित लोगों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का दावा करते हुए किसानों की फसलों, मंदिरों की जमीन, तालाब, कुएं तथा ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी व सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपी पक्ष सामने आने पर उनका भी पक्ष प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages