एमपी बॉर्डर पर आने वाले पशुओं पर कड़ी निगरानी
जिले में उपलब्ध हैं 53,000 वैक्सीन, 6600 वैक्सीन लगाई जा चुकी
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गोवंश की सुरक्षा और लंपी वायरस के खतरे को टालने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश भर के सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की सीमा से सटे बांदा जिले में शासन स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि लंपी वायरस का संक्रमण जिले के गोवंश को छू भी न सके। योगी सरकार ने बांदा में वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की समुचित व्यवस्था कराई है।
एमपी बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, आने वाले पशुओं पर रखी जा रही पैनी नजर
लंपी वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर पशु पालन विभाग ने मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों पर सतर्कता बढ़ा दी है। सीमावर्ती एमपी क्षेत्र से आने वाले पशुओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।


No comments:
Post a Comment