बबेरू संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को लेकर गरजे समाजसेवी पीसी पटेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

बबेरू संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को लेकर गरजे समाजसेवी पीसी पटेल

बबेरू, के एस दुबे । तहसील बबेरू में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर समाजसेवी पीसी पटेल ‘जनसेवक’ ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ मुख्य विकास अधिकारी बांदा अजय पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पत्र देने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में अन्ना गौवंशों के लिए संचालित गौशालाओं की स्थिति, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत, हर घर जल योजना में कथित अनियमितताओं, जगह-जगह टूटे विद्युत पोल, अघोषित बिजली कटौती तथा हालिया बारिश में कच्चे मकानों के गिरने से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।


इसके अलावा बरौली आजम गांव में बंदरों के आतंक का मामला भी उठाया गया। समाजसेवी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और शिकायतों पर फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के कथित शोषण का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने रखा। पीसी पटेल ने बताया कि अप्रैल माह से लगातार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के संबंध में पत्र दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 22 सितंबर तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 23 सितंबर से बबेरू-बिसंडा मार्ग के तेरामील बस स्टॉप पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिला प्रशासन की होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages