भगवान विश्वकर्मा की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
तिंदवारी, के एस दुबे । भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव तिंदवारी में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की सुंदर झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। वहीं बच्चों की मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कार और शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। बच्चों में अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास कर मजबूत एवं संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश
साहू तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की साधना दीदी की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुसूइया अग्निहोत्री, शिवांगी, प्रांशु, शिवांशी और खुशी ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने किया। अंत में नंदकिशोर विश्वकर्मा ने अतिथियों, कलाकारों, समाज के लोगों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगराम विश्वकर्मा, कमलाकांत त्रिवेदी, डॉ. लोकनाथ, श्रवण विश्वकर्मा, डॉ. भरतलाल, रमेश विश्वकर्मा, प्रशांत गुप्ता, शिरोमण विश्वकर्मा, चुन्नीलाल गुप्ता, पप्पू विश्वकर्मा, कमल, कृष्णगोपाल, छविनाथ, सुशील विश्वकर्मा, संजय सिंह, अजय सिंह, बॉबी सिंह, अनूप सिंह, ओमनारायण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment