बस स्टैंड के पास शेड में कूड़ा पड़ा होने से बढ़ी परेशानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 4, 2026

बस स्टैंड के पास शेड में कूड़ा पड़ा होने से बढ़ी परेशानी

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : बस स्टैंड के पास स्थित शेड में लगातार कूड़ा डंप किए जाने से आसपास गंदगी का अंबार लग गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण यात्रियों, दुकानदारों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बालू और ईटों का भी डंप किया जा रहा है।


स्थानीय निवासी चंद्रकांत सोनी ने बताया कि कूड़े व अवैध अतिक्रमण से बस स्टैण्ड की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। गंदगी के कारण मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने नगर प्रशासन से शेड की तत्काल सफाई कराने और कूड़ा व अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages