योगी सरकार का युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 9, 2026

योगी सरकार का युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा

बांदा के हर ब्लॉक में सज रहे रोजगार मेले, सुरक्षा गार्ड बनने का सुनहरा मौका

युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार दी जा रही नौकरी

बांदा, के एस दुबे । सीएम योगी आदित्यनाथ के 'मिशन रोजगार' के तहत बांदा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार आत्मनिर्भर बनाने की एक बड़ी मुहिम शुरू हो गई है। योगी सरकार के निर्देशों में जिला सेवायोजन कार्यालय और एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस लिमिटेड (चित्रकूट) द्वारा जनपद के सभी विकास खंडों में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 7 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक चल रहे इस महा-भर्ती अभियान में 10वीं पास युवाओं को सीधे नौकरी और ट्रेनिंग का शानदार अवसर मिल रहा है।



मिशन मोड में योगी सरकार, ब्लॉक स्तर पर युवाओं को सीधे नौकरी

बेरोजगारी को खत्म करने और युवाओं को उनके ही क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार मिशन मोड में काम कर रहे हैं। बांदा के जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि यह मेले सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक संबंधित विकास खंड परिसरों में आयोजित किए जा रहे हैं। जहां बड़ोखर खुर्द, तिंदवारी और महुआ में सफल आयोजन हो चुका है। वहीं अब 10 सितंबर को बिसंडा, 11 सितंबर को कमासिन, 14 सितंबर को जसपुरा, 15 सितंबर को बबेरू तथा 16 सितंबर को नरैनी विकास खंड में मेले लगेंगे।


पात्रता और चयन प्रक्रिया

जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी, वजन 50 से 90 किग्रा और सीना 80-85 सेमी होना चाहिए। मेडिकल और फिजिकल रूप से फिट युवाओं को चयन के बाद बेहतरीन ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय से पहुंचकर योगी सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages