कालिंजर में मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 9, 2026

कालिंजर में मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

24 घंटे के भीतर भैंस चोरी का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बाँदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सूचना मिलने के महज 24 घंटे के भीतर भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गई भैंस, पड़वा और घटना में इस्तेमाल लोडिंग वाहन बरामद कर लिया गया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ाकला निवासी लालबाबू ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 13 अगस्त की देर रात अज्ञात चोरों ने उनकी भैंस चोरी


कर ली है। प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सुरागरसी और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कालिंजर पुलिस ने बसराही तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए मवेशी और वारदात में प्रयुक्त लोडिंग गाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त में महेन्द्र पुत्र रामबोल निवासी ग्राम टेढ़ी कबरी, थाना सरवई, जिला छतरपुर, म.प्र. आशीष पुत्र साकेत बिहारी निवासी ग्राम टेढ़ी कबरी, थाना सरवई, जिला छतरपुर, म.प्र.,निशान्त पुत्र सुरेश निवासी बसराही, थाना कालिंजर, जिला बाँदा।बरामदगी में 01 भैंस, 01 पड़वा और 01 लोडिंग वाहन।मु0अ0सं0 121/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कालिंजर। थानाध्यक्ष दारा सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक प्रवेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल आशीष कुमार, राहुल, अजयपाल और सूरज कुमार ने इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages