ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया प्रोत्साहित
धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । धाता इंटर कॉलेज परिसर में ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी मुकेश दुबे की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धाता इंटर कॉलेज, चौधरी रामस्वरूप सिंह एवं धनराज सिंह इंटर कॉलेज, ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज, पौली इंटर कॉलेज, बेलाई इंटर कॉलेज, अढ़ौली इंटर कॉलेज और निष्पक्ष देव गुरसंडी की
![]() |
| कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं। |
टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में धाता इंटर कॉलेज ने ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर बालक वर्ग में चौधरी रामस्वरूप सिंह एवं धनराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने पौली इंटर कॉलेज को शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में धाता इंटर कॉलेज ने निष्पक्ष देव गुरसंडी को हराकर विजेता का खिताब जीता। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में चौधरी रामस्वरूप सिंह एवं धनराज सिंह इंटर कॉलेज ने ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य रामलखन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उनके शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर सह संयोजक तपन कुमार, श्याम नरेश सिंह पाल, राकेश सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment