धरातल पर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएंगे कार्यकर्ता-अन्नू श्रीवास्तव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

धरातल पर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएंगे कार्यकर्ता-अन्नू श्रीवास्तव

फतेहपुर, मो शमशाद । भाजपा असोथर मंडल में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में जनता-जनार्दन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को धरातल पर सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अभी से पूरी तैयारी के साथ जुटना होगा। कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। आगामी सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और सफलता के लिए मंडल संयोजक एवं सह संयोजक निर्धारित किए गए हैं, जो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक दायित्व निभाएंगे। कार्यशाला में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, चेयरमैन नीरज सेंगर, अमित अग्निहोत्री, निर्मल सिंह चौहान, गौरव सिंह गौतम, साहिल शर्मा, सर्वेश गुप्ता, जयदेव सिंह, अनिल गुप्ता, माखन निषाद, आशुतोष विश्वकर्मा, चंद्रभान पासवान, अतुल निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages