बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू ब्लॉक सभागार में रविवार शाम उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 75 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के चुनाव में गया प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश प्रसाद को 5 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। वहीं, महामंत्री पद पर भी गया प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदी हीरालाल को 4 मतों से मात दी। वही कोषाध्यक्ष पद मे संतोष कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी सूरजबली को 3 मतों से हराया। संगठन मंत्री पद मे बाबूलाल ने अपने प्रतिद्वंदी नत्थू प्रसाद को 1 मत
के अंतर से पराजित किया। संप्रेक्षक पद मे निर्भय ने अपने प्रतिद्वंदी श्याम बाबू को 9 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों और मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर जीत की बधाई दी, और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके पश्चात नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संघ के तमाम कर्मचारी और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment