बांदा, के एस दुबे । श्री अष्ट सिद्ध हनुमत धाम आश्रम, चितरा गोकुलपुर के महंत अखिलेश दास जी महाराज ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आश्रम परिसर में बाहरी व्यक्तियों द्वारा जबरन हस्तक्षेप किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रीति पत्नी हर प्रकाश निवासी राजापुर तथा उसकी सहयोगी राजावती निवासी रौली कल्याणपुर द्वारा आश्रम परिसर में जबरन प्रवेश कर मंदिर की संपत्ति में तोड़फोड़ और गाली-
गलौज की जा रही है। महंत का कहना है कि इस कारण आश्रम एवं मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। महंत अखिलेश दास जी महाराज ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी एवं विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment