समाज के बीच पहुंचे चौधरी राजेश यादव, निभाई सहभागिता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

समाज के बीच पहुंचे चौधरी राजेश यादव, निभाई सहभागिता

शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, जगन्नाथ मेला में संतों व वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने अहिरन पुरवा पहुंचकर यादव समाज के लोगों से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक विषयों पर संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया। दौरे की शुरुआत यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव से मुलाकात के साथ हुई। इसके बाद चौधरी राजेश यादव ने गांव में भ्रमण कर शंकर यादव, रमेश यादव,

समाज के लोगों से मुलाकात करते प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव।

रामाश्रय यादव, उदयभान यादव, रोहित यादव व शुगर सिंह यादव समेत समाज के अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल जाना व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। रोहित यादव के पिता के निधन की जानकारी पर चौधरी राजेश यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। इसके बाद वह जगन्नाथ मेला पहुंचे, जहां स्वामी जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व प्रमुख दूरबीन सिंह यादव से भी उन्होंने भेंट की। चौधरी राजेश यादव ने भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जिला छात्र सभा अध्यक्ष सुशील यादव से मुलाकात की। वहीं आल्हा सम्राट लल्लू प्रसाद को भी भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया और पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान शिवकुमार यादव पहलवान सुजरही, पूर्व प्रधान संजय यादव, पूर्व प्रधान मंडेला यादव, सुरेश यादव सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages