हर बाढ़ पीड़ित घर तक पहुंचाऊंगा राहत किट- मेजर राजीव श्रीवास्तव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

हर बाढ़ पीड़ित घर तक पहुंचाऊंगा राहत किट- मेजर राजीव श्रीवास्तव

मेजर राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज द्वारा लगातार बांटी जा रही राहत सामग्री किट

मेजर के आवाहन पर कानपुर से आई 11 सदस्यीय टीम ने दो गाड़ी राहत किट बांटी 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कायस्थ समाज सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों की सहायता अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में लगातार जारी है। लगातार छठे दिन राहत सामग्री किट सभी पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है। चित्रकूट में आई आपदा की इस घड़ी में मेजर राजीव श्रीवास्तव के आवाहन पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए 11 सदस्यीय दल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पुरवा तरौंहा, गोबरिया, निषाद बस्ती सहित कई जगह पहुँचकर बाढ़ पीड़ितों की तत्परता से मदद की और राहत सामग्री किट बांटी। सभी सदस्यों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों से


मुलाकात की और उनके बीच दो गाड़ी राहत सामग्री का वितरण किया। तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई राहत किट बाढ़ पीड़ितों की तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए सेवाभावी टीम द्वारा सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। 

कायस्थ समाज के अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर मानवीय सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। सद् प्रयासों से प्रेरित होकर हम लोगों ने यह छोटा सा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यहां के बड़े-बड़े मठ मंदिर एवं ट्रस्ट को इस विपदा के समय आगे आकर के सेवा भाव में लगना चाहिए तथा सहयोग प्रदान करना चाहिए।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों की मदद के लिए जन्माष्टमी के दिन 50 कैरेट केलों सहित राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। कायस्थ समाज के राहत दल द्वारा पुरवा तरौंहा, गोबरिया, निषाद बस्ती, ग्राम मकरी, भभौर, देवल, चौरा एवं अरछा बरेठी आदि ग्राम सभाओं में जाकर प्रभावित परिवारों को फल एवं वस्त्र वितरित किए गये।

सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कायस्थ समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव, संरक्षक आनंद सागर खरे, विवेक श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अनूप निगम, दीपेश श्रीवास्तव, अनुराग माथुर,  लल्लन श्रीवास्तव, योगेन्द्र सक्सेना,  राजीव , शरवीश , शोभित, सुमित एवं विजय कुमार, प्रताप नारायण श्रीवास्तव, वन विभाग के एसडीओ राजीव रंजन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव एवं हेमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित समाज के लोग रहे।

राहत सामग्री किट में क्या क्या-

कायस्थ समाज द्वारा बांटी जा रही राहत सामग्री में भुने चने, लईया, दूध, जैम, ब्रेड, बिस्कुट, नमक, दालमोठ एवं स्वच्छ पेयजल के पाउच है।साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से ओ.आर.एस. (ORS) घोल, सैनिटरी पैड्स, मच्छर अगरबत्ती, मोमबत्ती और लाइटर भी राहत सामग्री किट में शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages