निर्वाचन के पश्चात साथियों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
फतेहपुर, मो शमशाद । बुधवार को ठाकुर शिवप्रताप सिंह इंटर कॉलेज शाह में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड बहुआ का निर्वाचन जिला पर्यवेक्षक अनुराग मिश्र, दिग्विजय सिंह व आशीष सिंह यादव की देखरेख तथा लालबहादुर सिंह के संरक्षण व अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री अरुण मिश्र, ज की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विकास खंड में कार्यरत शिक्षकों की सदस्य्ता सूची प्रसारित की गयी। निर्धारित समय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए, लेकिन निर्धारित अवधि तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। फलस्वरूप देवशरण शुक्ला को अध्यक्ष पद पर
![]() |
| नवनिर्वाचित बहुआ ब्लाक अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते शिक्षक। |
निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं में हर्ष व उल्लास की लहर दौड़ गई। शिक्षक साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला-फूलों से लादकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ज़िला सयोजक शैलेन्द्र भदौरियां सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति और निर्विरोध निर्वाचन ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। निर्वाचन के क्रम में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। पंकज पासवान को महामंत्री, चंद्रकांत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदित सचान को कोषाध्यक्ष तथा प्रियम साहू को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस मौके पर महेंद्र पाल यादव, राकेश तिवारी, वेद प्रकाश, जितेंद्र यादव, परशुराम वाजपेयी, सुनील गुप्ता, रेनू सिंह, मोनिका वर्मा, जितेंद्र यादव, कविता तिवारी, राजकुमार, आदित्य, उदित गुप्ता, शिवकरन सिंह, प्रवीण द्विवेदी, किरन गुप्ता आदि रहे।


No comments:
Post a Comment