जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एसपी ने गंभीरता से सुनी समस्याएं
फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने एसपी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न रह जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने
![]() |
| कार्यालय में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर समयसीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। पुलिस कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को पुलिस अधीक्षक से सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने से फरियादियों में संतोष नजर आया। एसपी की जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच संवाद की मजबूत कड़ी बनती नजर आ रही है।


No comments:
Post a Comment