भारी बारिश से गुजेनी गाँव में जलभराव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

भारी बारिश से गुजेनी गाँव में जलभराव

ढहे दर्जनों मकान; ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । तहसील क्षेत्र के गुजेनी गाँव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण गाँव के दर्जनों घरों में पानी भर गया है, जिससे कई कच्चे मकान ढह गए हैं और कई अन्य गिरने की कगार पर पहुँच गए हैं। जलभराव व मकान ढहने की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर पहुँचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और राहत व मुआवजा दिलाए जाने की माँग की।


ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि भारी बारिश का पानी गाँव की दलित बस्ती के घरों में पूरी तरह घुस गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा श्फौजी यादव के डेराश् जाने वाले सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न होकर बंद हो गए हैं। स्थिति यह है कि पीड़ित ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों के सहारे पानी बाहर निकालने को मजबूर हैं। तहसील परिसर में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने जल निकासी की तत्काल उचित व्यवस्था कराने तथा बारिश से हुए आर्थिक नुकसान का निष्पक्ष सर्वे करवाकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रोशन यादव, हनुमान दास, अनिरुद्ध, अजय, पवन, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages