एडिशनल पीएचसी में डॉक्टर-स्टाफ का टोटा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

एडिशनल पीएचसी में डॉक्टर-स्टाफ का टोटा

टिकारी, छीछनी, संवत व ललोली के स्वास्थ्य केंद्रों पर परेशानी

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते प्रभावित हो रही है। टिकारी, छीछनी, संवत व ललोली स्थित एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ न होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने के बीच स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं कमजोर होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिछनी।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और अन्य आवश्यक स्टाफ की पर्याप्त तैनाती नहीं है। इसके कारण मरीजों को समय पर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पा रहा है। कई बार गंभीर स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से कई बार संपर्क किया गया। साथ ही जिला चिकित्साधिकारी को भी स्थिति से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और आवश्यक स्टाफ की शीघ्र तैनाती किए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages