2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी -- अखिलेश दीक्षित
बुंदेलखंड की सभी 52 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा
बाँदा, के एस दुबे । भारतीय जनता पार्टी कानपुर - बुंदेलखंड क्षेत्र की नवगठित कार्यकारिणी में बाँदा के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रजापति को क्षेत्रीय सदस्य मनोनीत किये जाने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद बाँदा आगमन पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर से उनका काफिला तिंदवारी होते हुए कालूकुआँ चौराहा पहुँचा जहाँ स्थापित मूर्ति में माल्यार्पण के बाद महाराणा प्रताप चौक में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति में माल्यार्पण किया तत्पश्चात् उन्होंने जजी चौराहा में भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति में माला पहनाया ।वहाँ से काफिला संकट मोचन मंदिर पहुँचकर
बजरंगबली की पूजा अर्चना की एवं प्रसाद चढ़ाया । इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में पहुँचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला व अंगवस्त्र से उनका स्वागत व अभिनन्दन किया ।अपने स्वागत भाषण में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित ने कहा कि अभी से सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट जाएँ ।चुनाव में बूथ अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए जिले के सभी बूथों को मजबूत करना होगा जब बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में पार्टी की भारी बहुमत से विजय होगी l और प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी । जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में सभी लोग पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे । और जिले की सभी चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेंगे ।कार्यक्रम में जगराम सिंह संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, ममता मिश्रा, प्रीति गुप्ता, निर्मला गौतम, मनोज पुरवार, विवेकानंद गुप्ता, उत्तम सक्सेना, संतू गुप्ता, आनंदी साहू, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अजय पटेल, सुधीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment