शिक्षकों के सम्मान से भारत बनेगा ज्ञान का मजबूत केंद्र : डॉ. इन्दुशेखर उपाध्याय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 7, 2026

शिक्षकों के सम्मान से भारत बनेगा ज्ञान का मजबूत केंद्र : डॉ. इन्दुशेखर उपाध्याय

नारायण ज्ञान धाम में शिक्षक सम्मान समारोह, 30 शिक्षकों का हुआ सम्मान

बांदा, के एस दुबे । शिक्षा राष्ट्र की नींव है और शिक्षक उसके मजबूत स्तंभ हैं। यदि शिक्षकों को उचित सम्मान, सहयोग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो भारत विश्व में ज्ञान का मजबूत केंद्र बन सकता है। यह विचार पूर्व प्राचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. इन्दुशेखर उपाध्याय ने ग्राम बीबीपुर तिवारी स्थित नारायण ज्ञान धाम परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’ ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। देश के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।


नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आईजी बी.पी. त्रिपाठी ने समारोह में करीब 30 शिक्षकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, यथार्थ गीता, पुस्तक एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना भी है। शिक्षक बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक विश्लेषण, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं। यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ‘रवि’ ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में भी निरंतर परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी शिक्षक का सम्मान वास्तव में एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान है। समारोह में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें अमाया त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, वैभव सिंह, शिवानी विश्वकर्मा, हिमांशु जाटव, अमित शर्मा एवं चांदनी तिवारी शामिल रहे।

सम्मानित शिक्षक

समारोह में डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’, डॉ. इन्दुशेखर उपाध्याय, उदयभान सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, रामपाल मिश्र, डॉ. विभा शुक्ला, शिक्षिका सुदामा देवी, डॉ. ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामप्रसाद सिंह, शिवपूजन पांडेय, बृजेश यादव, अखिलेश चौधरी, विजय उपाध्याय, डॉ. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश मिश्र, मुस्ताक अहमद, अंजनी शुक्ला, अभिषेक जायसवाल, ऋषि देव मिश्र, डॉ. अरविंद दूबे, सेवानिवृत्त शिक्षक रामनारायण सिंह, रमाशंकर मिश्र, विजय बहादुर सिंह, उमेश चौबे, आर.के. मिश्र सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।  विशिष्ट अतिथि उदयभान सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, रामपाल मिश्र, डॉ. विभा शुक्ला एवं शिक्षक विजय उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सँचालन डा.  हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम प्रसाद सिंह, डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय, रामनारायण सिंह, अंजनी शुक्ला, चन्द्रभूषण तिवारी, बाल्मीकि तिवारी, विजय बहादुर सिंह, रमाशंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages