कांग्रेस की चंदा चोरों, गद्दी छोड़ा चौपाल आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस की चंदा चोरों, गद्दी छोड़ा चौपाल आयोजित

भाजपा सरकार पर बोला जोरदार हमला

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जनपद के डिंगवाही एवं रेउना ग्राम पंचायतों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ष्चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो, चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा की डबल इंजन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने एसआईटीकी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है और बड़े चेहरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म और राम के नाम पर वोट मांगते हैं, वे रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने चौपाल में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता सब समझ रही है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं को आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर बड़े आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। चौपाल बैठकों के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नेताओं को अपने-अपने गांवों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने संघर्ष का आश्वासन दिया। बैठक में जिला महासचिव कालीचरण निगम, लालबाबू राजपूत, डिंगवाही ग्राम अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष (बड़ोखर खुर्द) जयकरन राजपूत, रामविशाल, रामराज, रवि सोनी, कुन्दन सिंह, हरिओम राजपूत, रेउना ग्राम अध्यक्ष हरिओम तिवारी, रामबली पाठक, सुरेश बाबू साहू, तेज सिंह, शफीक, इरफान, मदन यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages