बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र के पाली गांव में गौशाला की अव्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला में करीब 90 गोवंश हैं, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण गोवंश बाहर निकलकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने गौशाला में पर्याप्त चारा-पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और
क्षतिग्रस्त बाउंड्री को दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही मामले की जांच कराकर किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रामबिलाश, रामभरोसा, नकुल, रामनरेश, उदय सिंह, राकेश चंद्र, अवधलाल, चुन्ना, गिरीश, रणजीत, रामू, संतकुमार, कुलदीप, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment