शंकरनगर से अभियुक्त गिरफ्तार, 3.5 लाख का सामान बरामद
बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोहल्ला शंकरनगर में चल रही अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से गुटखा बनाने की मशीन, अर्द्धनिर्मित गुटखा और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब घ्3.5 लाख बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में 8 सितंबर की शाम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शंकरनगर स्थित एक मकान में छापेमारी की। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दू ने स्वीकार किया कि वह कानपुर से कच्ची सामग्री लाकर पिछले कई दिनों से अपने मकान में अवैध रूप से अपमिश्रित गुटखा तैयार कर रहा था और इसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करके अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त में चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दू पुत्र मूलचन्द्र निवासी शंकरनगर, थाना कोतवाली नगर, बाँदा।बरामद सामान में 01 गुटखा बनाने की मशीन व 01 इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन।लगभग 73 किग्रा मिश्रित तम्बाकू एवं कटी सुपारी 3 बोरी।शुभम और जबर ब्रांड के रैपर के बंडल कुल वजन करीब 46 किग्रा। विभिन्न ब्रांडेड पुड़ियों में पैक सामग्री लगभग 3 किग्रा। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 451/26 के तहत धारा 274/275/345/318(4) बीएनएस व 59 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और खरीदारों की कुंडली खंगाली जा रही है, ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।


No comments:
Post a Comment