सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को बांटे फल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 17, 2026

सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को बांटे फल

पौष्टिक खानपान व समय से टीकाकरण के लिए किया जागरूक

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर परिवार के साथ स्वयं महिला को भी विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान फल, हरी सब्जियां जरूरी है इससे मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि

गर्भवती महिलाओं को फल वितरित करते चिकित्सक।

गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच व टीकाकरण करानी चाहिए। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक टीके भी समय से लगवाने चाहिए। गर्भवती महिलाओं के खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कहा कि संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और नियमित जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई परेशानियों से बचाव किया जा सकता है। फल वितरण कार्यक्रम में महिलाओं ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर देवेश त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, मुकेश सिंह एवं स्वास्थ्य केन्द्र सभी कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages