जसपुरा कस्बे में स्थायी बस स्टैंड की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

जसपुरा कस्बे में स्थायी बस स्टैंड की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बांदा, के एस दुबे । कस्बे में लंबे समय से चली आ रही स्थायी बस स्टैंड की समस्या को लेकर पत्रकार अंशू गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्थायी बस स्टैंड के निर्माण की मांग की है। पत्र में बताया गया कि जसपुरा विकासखंड के अंतर्गत 32 ग्राम पंचायतें आती हैं और कस्बा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रमुख बाजार एवं आवागमन का केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसों से आवागमन करते हैं, लेकिन स्थायी बस स्टैंड न होने के कारण यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।


बसों के लिए निर्धारित स्थान न होने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को धूप व बारिश के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्रकार अंशू गुप्ता ने मुख्यमंत्री से जनहित में जसपुरा कस्बे में उपयुक्त स्थान का चयन कर मूलभूत सुविधाओं से युक्त स्थायी बस स्टैंड का निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही स्थायी बस स्टैंड बनने तक यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए अस्थायी बस स्टॉप निर्धारित कराने का अनुरोध किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages