चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के लिए रेड क्रॉस का तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 7, 2026

चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के लिए रेड क्रॉस का तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अतर्रा रोड पर दवा, प्राथमिक उपचार और शीतल पेयजल की रही व्यवस्था

बांदा, के एस दुबे । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा ने अमावस्या पर्व पर चित्रकूट जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए अतर्रा रोड स्थित उत्सव मैरिज हॉल के बाहर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण अभियान शुरू किया। शिविर में यात्रियों को आवश्यक दवाएं, प्राथमिक उपचार की सामग्री, बैंडेज और शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस सेवा अभियान का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि रेड क्रॉस का उद्देश्य “नर सेवा नारायण सेवा” और “मानवता हमारा धर्म” के संकल्प को धरातल पर उतारना है।


अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज के जनपदों से चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर लगाया गया है। शिविर में डॉ. सरोज कुमारी ने स्वास्थ्य परामर्श दिया, जबकि फार्मासिस्ट मगन सिंह ने जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस दौरान प्रदेश सदस्य भैरव अग्रवाल, सभापति संजय गुप्ता, उपसभापति मयंक श्रीवास्तव, राज्य शाखा सदस्य सुनील सक्सेना, सदस्य रेखा भटनागर, पन्नालाल धुरिया, नईम नेता, विष्णु कुमार ओमर, विमल गोयल, सुरेश गुप्ता ‘कान्हा’, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद यार खान सहित रेड क्रॉस के अनेक सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे। तीर्थयात्रियों ने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages