मोदी मंदिर प्रांगण में भजन, बधाई गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बांदा, के एस दुबे । गहोई समाज महिला मंडल के तत्वावधान में मोदी मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने बधाई गीत, भजन संध्या और भक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे परिसर में भक्ति रस की सरिता बहती रही और उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस
अवसर पर वर्षा सेठ, ऋचा रावत, ममता नगरिया, मंजू नगरिया, अर्चना ददरिया, बबीता ददरिया, सुमन दमेले, अंजू दमेले, श्वेता, मीरा दमेले, संध्या दमेले, रश्मि सेठ, आभा मसुराहा, रागिनी मसुराहा, संध्या रावत, शालिनी रावत, सुनीता छावला, विजय सेठ, निधि सेठ, रूपाली सेठ सहित गहोई समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती और मंगलकामनाओं के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने समाज में एकता, संस्कृति और भक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।


No comments:
Post a Comment