भारी बारिश से तबाही, दर्जनों मकान ढहे व गृहस्थी तबाह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

भारी बारिश से तबाही, दर्जनों मकान ढहे व गृहस्थी तबाह

ग्रामीणों ने  एसडीएम से की स्थायी राहत की माँग

बदौसा/ बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत बदौसा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई मजरे जलमग्न हो गए हैं। खटेहटा अंश, मुक्तिधाम रोड, बंगाली पुरवा, नदी टोला और नेशनल हाईवे-35 स्थित शकील के डेरे समेत कई इलाकों में दर्जनों कच्चे मकान ढह गए हैं, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने रहने और भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खटेहटा अंश बदौसारू यहाँ रामस्वरूप यादव और मीरा देवी पत्नी स्व. गरीबदास के पूरे मकान गिर गए और गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। वहीं शिवकुमार व लालबाबू के मकान गिरने के बाद दोनों परिवार किराए का मकान लेकर रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा अजय, शिवमूरत, लालू, संतोष, छेदीलाल, गुलाब सिंह, रामलाल, सीताराम, राजकरण, बिनोद उपाध्याय, बृजेंद्र, गुलजारी लाल, कुंजबिहारी, विद्या देवी, महेश,


शिवचरण, राकेश, बबलू, गिरजा शंकर, प्रेमशंकर और सुरेश आरख के मकान भी भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।मुक्तिधाम रोड, चंद्र नगर व नदी टोलारू रेलवे गेट संख्या 840 से मुक्तिधाम रोड, चन्द्र नगर और नदी टोला में बेनीमाधव वर्मा, शिवकलिया, सीताराम, जयकरण, अवधेश, वीरेंद्र, मोहनलाल, नंदकिशोर और राजू गुप्ता के कच्चे मकान गिर गए हैं। बदौसा निवासी बच्चा मेहतर का भी पूरा मकान ढह गया है। बंगाली पुरवा में मेवालाल, मलखान, इंद्रपाल और राजा के मकान गिर गए। वहीं नेशनल हाईवे-35 किनारे शकील पुत्र नसीर का डेरा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे रमजानी, इदरीश, हनीफ व इमामी समेत अन्य परिवारों का गृहस्थी का सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो गया।

ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति बदौसा के संयोजक एवं श्बदौसा की आवाज़श् संतोष कुशवाहा ने उप जिलाधिकारी अतर्रा से खटेहटा, बंगाली पुरवा, ढूंढा पुरवा, मुक्तिधाम रोड, नदी टोला और बरकतपुर समेत सभी प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय सर्वे कराने की माँग की है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता, राशन व राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने तथा बदौसा में हर साल होने वाले जलभराव से निपटने के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages