बांदा के दिग्गज कार्यकर्ताओं ने भी भरी हुंकार
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी के आह्वान पर 25 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वोट चोरी के गंभीर आरोपों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ तीखा हमला बोला। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर माँग की। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहारूष्मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काटकर वोट चोरी करना सीधे तौर पर देशद्रोह और संविधान पर हमला
है। ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। गिरफ्तारियाँ और बांदा कांग्रेस की सक्रिय भागीदारीउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय (10, माल एवेन्यू, लखनऊ) के बाहर उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बसों में भरकर ईको गार्डन लखनऊ ले जाया गया, जहाँ से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।इस राज्यस्तरीय प्रदर्शन में जनपद बांदा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के कुशल नेतृत्व में जिले से पहुँचे प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की सड़कों पर पुरजोर नारेबाजी की। राजेश दीक्षित (जिलाध्यक्ष, बांदा कांग्रेस)सीमा खान एडवोकेट (महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष)शोएब रिजवी (जिला महासचिव)बाबूराम यादव (जिला सचिव)सन्तोष कुमार द्विवेदी (सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष, बांदा कांग्रेस)संजय गुप्ता (पूर्व चेयरमैन, नगरपालिका परिषद बांदा)लालबाबू राजपूत सहित भारी संख्या में बांदा के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment