नियुक्ति पर समाज में हर्ष की लहर
फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव बाबा ने उत्तर प्रदेश में संगठन के नए पदाधिकारियों और दायित्वों की घोषणा कर दी है। संस्था द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के संजय श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय श्रीवास्तव के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर स्थानीय सजातीय
![]() |
| प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव। |
बंधुओं व समाज के गणमान्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए निर्णय का स्वागत किया है। मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्थानीय पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने कहा कि संजय श्रीवास्तव के संगठन में इस नए पद पर आने से जिले में कायस्थ समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अब जल्द ही जिले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा और सामाजिक एकजुटता के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू होंगे।


No comments:
Post a Comment