ई-रिक्शा पलटने से बाइक सवार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

ई-रिक्शा पलटने से बाइक सवार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार स्टाफ के पास सोमवार की देर शाम ई-रिक्शा पलटने से उसकी चपेट में आए बाइक सवार उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल उपनिरीक्षक की  पहचान बबेरू कोतवाली में तैनात चौकी प्रभारी अशोक कुमार (55) पुत्र कृष्णलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि उपनिरीक्षक अशोक कुमार एक व्यक्ति के साथ न्यायालय के काम से बांदा गए थे। देर शाम करीब 7:30 बजे बाइक से बबेरू लौट


रहे थे, तभी आहार स्टाफ के पास अचानक ई-रिक्शा पलट गया। इसकी चपेट में आने से उपनिरीक्षक के पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल उपनिरीक्षक को सीएचसी बबेरू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages