बसपा से सपा में शामिल होने के बाद बबेरू पहुंचे मयंक द्विवेदी, विधायक ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

बसपा से सपा में शामिल होने के बाद बबेरू पहुंचे मयंक द्विवेदी, विधायक ने किया स्वागत

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । 2024 के लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बबेरू आगमन पर स्वागत किया गया। बता दें की मयंक द्विवेदी ने 19 सितंबर को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसमे आज मंगलवार को बबेरू पहुंचने पर मयंक द्विवेदी विधायक के कार्यालय


पहुंचे, जहां विधायक बिशम्भर सिंह यादव के द्वारा उन्हें समाजवादी पार्टी परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मौजूद समाजवादियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इस मौके पर श्री राजा हुसैन, कौशल, नरेश द्विवेदी प्रधान, जय द्विवेदी, अमरीश गर्ग, हरीश पाण्डेय, छेदीलाल गुप्ता, शाहनवाज, शानू खान, रामशंकर यादव, जितेंद्र बुंदेली, सुखवीर यादव, सुरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages