गोदी में पिता को लेकर न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पुत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 23, 2026

गोदी में पिता को लेकर न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पुत्र

मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

कमासिन थाना अध्यक्ष की कार्यवाही पर लगे आरोप 

बांदा, के एस दुबे । कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम ओझानगर निवासी शंकर पुत्र स्व. गयादीन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित का ही पुत्र कुशल पुत्र शंकर गुप्ता पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह घर में चारपाई पर लेटा था। आरोप है कि कुशल ने उसे चारपाई से नीचे गिरा दिया और घसीटते हुए घर के अंदर ले जाकर लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि वह अत्यधिक वृद्ध एवं बीमार है तथा घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उसके अनुसार अगले दिन घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया।


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि घटना की शिकायत कमासिन थाने में करने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित के बड़े पुत्र कैलाश द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल किए जाने के बाद मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि संपत्ति के लालच में उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही है और उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने बताया कि मेडिकल परीक्षण में शरीर के तीन स्थानों पर हड्डियां टूटने तथा अन्य चोटें आने की बात सामने आई है। पीड़ित शंकर ने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपों की जांच कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages