मुंबई के लिए तुलसी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने सहित उठाईं 10 सूत्रीय मांगें
बांदा, के एस दुबे । बांदा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और देश के प्रमुख शहरों के लिए नई रेल सेवाओं की शुरुआत की मांग को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने सोमवार को रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर बांदा को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्टेशन परिसर पहुंचकर रेलवे प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को रखा। ज्ञापन के माध्यम से मंच ने बताया कि बांदा से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन वर्तमान में स्टेशन पर पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
संस्था ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाईं बांदा से मुंबई जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए तुलसी एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन करने, बांदा से दक्षिण भारत (चेन्नई, रामेश्वरम, हैदराबाद, मंगलुरु) तथा जम्मू-कश्मीर, हरिद्वार एवं अमरनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन चलाने की मांग की गई। इसके अलावा चंबल एक्सप्रेस व दुर्ग-बेतवा एक्सप्रेस को भी रोजाना चलाने तथा प्रयागराज रूट पर सुबह-शाम पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की बात रखी गई। सभी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में जनरल (सामान्य) कोचों की संख्या बढ़ाई जाए। स्टेशन परिसर में नए भव्य स्लीपर व एसी प्रतीक्षालय तथा सस्ते श्जनता भोजनालयश् की स्थापना हो। रेलवे अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए अथवा कर्मचारियों के इलाज के लिए बांदा के निजी/अच्छे अस्पतालों के साथ अनुबंध किया जाए। स्टेशन के बाहर चारपहिया वाहनों के लिए पृथक एवं सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता श्बाबूश्, उर्मिला वर्मा, निशा वर्मा, साजिद डॉलर, नेतराम वर्मा, रहीस खान, शुभम धुरिया, मनी कश्यप, आदिल खान, अंकित खंगार, बबलू श्रीवास, अर्जुन अनुरागी, दयाराम गुप्ता, गामा गुप्ता, जमुना गुप्ता और हर्षित द्विवेदी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। मंच अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जनहित में इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।


No comments:
Post a Comment