गणेश महोत्सव में सुबह से रात तक रही कार्यक्रमों की धूम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

गणेश महोत्सव में सुबह से रात तक रही कार्यक्रमों की धूम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति ने बिखेरी छटा 

बाँदा, के एस दुबे । नूतन बाल समाज द्वारा गणेश भवन शास्त्रीनगर अलीगंज में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन जहाँ विभिन्न प्रतियोगिताओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया वहीं अनुपमा त्रिपाठी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य के माध्यम से समां बाँध दी । और दर्शकों को तालियाँ बजाने के लिए मजबूर कर दिया कार्यक्रम की शुरुआत जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, संरक्षक अशोक अवस्थी, सुशीला त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम की शुरुआत की दीनदयाल सोनी व अनीता गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला कृतियों से सबका मन मोह लिया l मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं अच्छा से अच्छा प्रदर्शन की होड़ रही उन्होंने अपनी कलकृतियों से रंगों की छटा बिखेर दी ।यह


कार्यक्रम प्रभावती अवस्थी, मधु सिंह व शकुंतला गुप्ता की देखरेख में सम्पन्न हुआ । इसी प्रकार कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । राहुल सेन , धनीराम वर्मा, नीरज त्रिपाठी व रजोला त्रिपाठी के संयोजकत्व में हुई इस प्रतियोगिता ने सभी को शाबाशी देने के लिए मजबूर कर दिया । इसी प्रकार शाम से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुपम त्रिपाठी एंड पार्टी के संयोजकत्व में आयोजित किया गया । जिसमें बालिकाओं ने गीत व संगीत एवं नृत्य के माध्यम से मंच पर छटा बिखेर दी । पूरा पंडाल तालियों की गड़गडाहट से गूँज उठा । कार्यक्रम में अनुपमा त्रिपाठी, ज्योत्सना पुरवार, प्रमोदनी अवस्थी, निखिल सक्सेना, सत्यनारायण श्रीवास, राजाबाबू साहू, विजय ओमर आदि मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ने किया ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages