महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चला बहू-बेटी अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 6, 2026

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चला बहू-बेटी अभियान

चौपाल लगाकर मिशन शक्ति टीमों ने बताए अधिकार, योजनाएं व हेल्पलाइन नंबर

फतेहपुर, मो शमशाद । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद में व्यापक स्तर पर बहू-बेटी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने गांव-कस्बों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। अभियान का विशेष फोकस परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण पर रहा। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ ही सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध से

 महिलाओं व बच्चों के बीच पंपलेट वितरित कर जागरूकता फैलाती महिला पुलिस कर्मी।

बचाव के उपाय भी बताए गए। महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए)-2023 के महिला एवं पीड़ित केंद्रित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति टीमों ने निःशुल्क विधिक परामर्श, फैमिली काउंसलिंग और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। पुलिस टीमों ने महिलाओं को आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं के नंबर भी बताए। इनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, जननी सुरक्षा-102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। अभियान के दौरान महिलाओं से किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages