एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर उठाए जनहित के मुद्दे
बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में प्रखर समाजवादी चिंतक और विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के प्रमुख सपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने डॉ. लोहिया के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात स्नातक एमएलसी एवं प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित
किया। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 69 हजार शिक्षक भर्ती के लंबित मामलों, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और युवाओं के बेरोजगारी भत्ते जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने तथा शिक्षकों व कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने डॉ. लोहिया के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शोषितों, वंचितों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी सामाजिक समता के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, बाँदा लोकसभा सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीक़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, शमीम बंदवी व विजय करण यादव सहित महेंद्र वर्मा, अशोक गौर, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, मयंक द्विवेदी, राम लाल प्रजापति, सत्य नारायण सोनकर, किरण यादव, सुमन दिवाकर, रजनी यादव, प्रियांशु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता राजू, राजन चंदेल, निलेश श्रीवास, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, प्रमोद निषाद, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, साजिद डॉलर, दिलीप पटवा, कल्लू चौहान, मुशीर फारूकी, मुलायम यादव ओपी, अशोक पांडेय, अमोल यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, ऋषि द्विवेदी, मनी कश्यप, रोहित प्रजापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment