पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 21, 2024

पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

शहीदों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा का हुआ बखान

बांदा, के एस दुबे । पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सोमवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया। पुष्प चक्र अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही शहीदों की शौर्य गाथाओं का बखान किया गया। पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों की स्मृति में परेड का आयोजन

परेड को संबोधित करते डीआईजी अजय कुमार सिंह

किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल समेत सभी राजपत्रित अधिकारियों व अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद हुए पुलिस कर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने मुख्यमंत्री व पुलिस
शहीदों को सैल्यूट करते डीआईजी

महानिदेशक के संदेश से सभी पुलिस कर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को नमन करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 01 सितंबर 2023 से 31
शहीदों को सलामी देते एसपी अंकुर अग्रवाल और अन्य पुलिस अधिकारी

अगस्त 2024 तक पूरे भारत वर्ष में 216 पुलिसकर्मी अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के दो पुलिस कर्मी आरक्षी स्व. रोहित कुमार जनपद फतेहगढ़ व आरक्षी स्व. सचिन राठी जनपद कन्नौज शामिल हैं। यह वीरगति को प्राप्त हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages