किसान व मजदूरों की अनदेखी कर रही सरकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 20, 2024

किसान व मजदूरों की अनदेखी कर रही सरकार

सपा मजदूर सभा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर दिया बल

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध किया और किसानों व मजदूरों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया। संगठन को अधिक मजबूती प्रदान करते हुए 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी-जान से मेहनत करने की बात कही गई। सपा कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजीत यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में समूचे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान व मजदूर दोनों इस देश की रीढ़ हैं। वर्तमान सरकार द्वारा इनकी अनदेखी

बैठक को संबोधित करते वक्ता।

की जा रही है। मजदूरों के हितों में डाक्टर राम मनोहर लोहिया द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में जाकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए प्रचार करने की भी बात कही गई। मांग की गई कि प्रदेश के मजदूरों को 12 घण्टे की जगह आठ घण्टे काम लिया जाए एवं वेतन भी बढ़ाया जाए। जिलाध्यक्ष श्रीमाली ने संगठन मजबूती पर जोर दिया। सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। इस मौके पर जय सिंह, वीरेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र छोटे बाबू, प्रवीण यादव, विवेक प्रताप, सुखवर, लोकेन्द्र, सोम सिंह, रिंकू, सोमेश सिंह, मनोज लोधी, अविनाश, जीतू सरोज भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages