कवियों ने पूरी रात बांध रखी समा, राम भदावर ने जीता दिल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 20, 2024

कवियों ने पूरी रात बांध रखी समा, राम भदावर ने जीता दिल

किशनपुर, फतेहपुर, मो. शमशाद । कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार की रात कवियों के नाम रही। पूरी रात कवियों ने समा बांध रखी लोग टकटकी लगाए बैठे रहे। पूरी लोगों ने हास्य रस व वीर रस का आनंद लेकर लोट पोट हो गए। कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव में 14 वें दिन शनिवार की रात कवि सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। जहां दूर दराज से आए नामचीन महसूर कवियों अपने कवित्य का बखान किया। कवि सम्मेलन को सुनने व देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। लोग कवियों की कवित्य सुन लोट पोट हो गए। हास्य कवि अशोक सिंह बेसरम ने लोगों को खूब हंसाया। वहीं विकास भौखल ने भी अपने मुखारविंद से लोगों को खुश करने की भरपूर कोशिश की। वहीं गायिका प्रतिभा यादव ने भी अपने गीतों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं युवाओं के सम्राट वीर रस के महसूर कवि राम भदावर ने तो जनता का दिल जीत। तेज और सुरीली आवाज के नायक राम भदावर ने तो समा बांध दी। जैसे ही मंच पर राम भदावर का आगमन हुआ की लोग खुशी से झूम उठे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंच पर पहुंचे राम भदावर का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वीर रस के महसूर कवि राम भदावर ने अपने कवित्य का बखान शुरू किया। राम भदावर ने देश भक्ति कवित्य सुना लोगों का मनमोह लिया। पूरी रात लोग राम भदावर के कवित्य का आनंद लेते रहे। वीर रस से भरी कवित्य सुन लोग जोश में डूब गए। वहीं पूरा रामलीला मैदान में भी जोश भर गया।

रामलीला महोत्सव पर अपनी रचना प्रस्तुत करते कवि।

घयियल देख दंग रह गए लोग 

वहीं रामलीला कमेटी द्वारा देर रात अद्भुत घायियल भी लोगों को दिखाया गया। जिसे देख लोग दंग रह गए। कटा हुआ शरीर देख लोग असमंजस में पड़ गए। एक तख्त पर लेटे व्यक्ति का हाथ, पैर और गर्दन अलग अलग कटी हुई दिखाई गई। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages