एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा बाबत किया जागरुक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 21, 2024

एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा बाबत किया जागरुक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण व बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत जिले के थानों की एंटी रोमियों टीमों/शक्ति दीदी ने विभिन्न सार्वजनिक स्थल व गांवों में भ्रमण कर महिला/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय की देखरेख में सभी थानों की एंटी रोमियों टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व गांवों में भ्रमण किया। महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति व शक्ति दीदी के अलावा जागरुकता को चलाये जा रहे अभियानों के बारे में सार्वजनिक स्थलो जैसे चौराहे, बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने,

बालिकाओं को जागरूक करती टीम। 

बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन व अभद्र टिप्पणियां की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया। महिला/बालिकाओं को सुरक्षा बाबत हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। थानों में महिलाओं की सुरक्षा/सहायता को महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतें सुनती हैं। महिला सुरक्षा बाबत हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट बांटे। महिलाओ को आत्मनिर्भर व निर्भीक होकर क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने को कहा। जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में बताया। सादे वस्त्रों तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के आपत्तिजनक हरकतों को रोकने की गरज से जांच कर लोगों से पूंछताछ की जाती है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages