देश के कई प्रांतों सहित विदेश में भी मांग
कानपुर, संवाददाता । भारतीय संस्कृति में गाय के गोबर को पवित्र माना जाता है। इसका संबंध समृद्धि से है गोमय दीपक पवित्रता, समृद्धि के साथ ही प्रकृति से जुड़ाव महसूस कराते है। इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौसेवा गतिविधि के माध्यम से कानपुर प्रान्त के नागरिक गोमय दीपावली मनाएंगे। यह बात सोमवार को प्रान्त प्रचारक श्रीराम ने गोमय दीपावली पूजन किट का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस पूजन किट से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है साथ ही शहरी लोग इको फ्रेंडली दीपावली मनाएंगे। गोमय से बने उत्पाद गमलों में लगे पौधों को उर्जावान बनाएंगे। इस अवसर पर प्रान्त सह गौसेवा प्रमुख सन्तोष कुमार गुप्ता ने बताया कि
गोमय दीपावली पूजन किट में गोमय से बनी गणेश- लक्ष्मी मूर्ति, शुभ, लाभ, स्वास्तिक, ओम,धूपबत्ती, श्री, सादे व मोमयुक्त दीपक, हवन सामाग्री, रुई- बाती, कौड़ी, जनेऊ, आसनी, वस्त्र आदि रखे हैं। वैभवश्री महिला क्षेत्र स्तरीय समिति औरैया की 90 महिलाओं ने अपने हाथों से किट तैयार की है। उन्होंने बताया कि विगत दो माह से लगभग 20 स्थानों पर संस्था अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव रमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूनम शुक्ला, राधा पाल, रूबी देवी, राधा शर्मा, चेतना सिंह, शकुन्तला देवी, रेखा पाठक, गायत्री देवी, लक्ष्मी देवी आदि कर रही है। उन्होंने बताया कि किट का मूल्य 525 रुपए । उन्होने बताया कि पूजन किट की मांग देश के विभिन्न प्रान्तों के साथ विदेशों में भी है। अमेरिका में शीला विश्नोई एवं दुबई में दिनेश पाठक द्वारा भेजी गयी है। उ. प्र. शासन में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने 200 किट लखनऊ मंगाई है। प्रदेश के 47 जिलों के अलावा खरगोन, जयपुर, सिवान, चम्पारन, कुरुक्षेत्र, हरियाणा भरतपुर, ग्वालियर,इंदौर, भुसावल आदि स्थानों पर पूजन किट भेजी गई है। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह अंकुर दीक्षित, गौसेवा संयोजक योगेन्द्र सचान, प्रान्त संयोजक रामबहादुर, रामानुज मिश्रा, राजेश बाजपेई, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विजयचंद्, आरोग्य भारती के दिग्विजय सिंह, मुकुल प्रताप सिंह, अभिषेक, उत्कर्ष शुक्ला,संस्कार शुक्ला, सचिन दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment